भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जोन 1 में कल शाम कई युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और जब उसने नहीं दिया तो चाकू-छुरी दिखाकर उसकी पिटाई कर दी। देर शाम हुई घटना की रिपोर्ट के आधार पर छावनी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 327, 34, 452 और 506 के तहत कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार जावेद खान (30) जोन -1 स्ट्रीट न.-9 का रहने वाला है। देना बैंक के पीछे लड्डन किराना दुकान के पास बीती रात करीब पौने 9 बजे सोनू ,मनीष, जफर, कृष्णा ने जबरन उसके घर में घुसकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब जावेद ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
सोनू ने चाकू और कृष्णा के पास से धारदार हथियार निकाल लिया और उसके साथ मारपीट की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। घर व् आसपास के लोगो ने उनको पकड़ने की कोशिश की तो वो सभी भाग गए | छावनी पुलिस के द्वारा मामले की जाँच की जा रही है |

