जय श्री राम लिखने पर हिन्दू छात्र के चेहरे पर ईसाई टीचर ने व्हाइटनर लगाया व 1 घंटे के बाद छात्र का चेहरा थिनर से धुलवाया, हिन्दू संगठन का मिशनरी स्कूल के बाहर हंगामा.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक निजी स्कूल में डेस्क पर 'जय श्री राम' लिखने पर एक छात्र को क्लास के सामने अपमानित करने का मामला सामने आया है. पीड़ित का नाम इशांत चौहान है, जिसके चेहरे पर व्हाइटनर  लगा हुआ था| इस घटना का हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया. आरोप मनीषा मसीह नाम की टीचर पर लगा था, जिसे अब नौकरी से निकाल दिया गया है। घटना सोमवार (दिसंबर 4, 2023) की है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र का है। घायल छात्र इशांक चौहान ट्रिनिटी चर्च स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है. सोमवार को इशांक ने अपनी डेस्क पर 'जय श्री राम' लिखा. जब यह बात क्लास टीचर मनीषा मसीह को पता चली तो वह नाराज हो गईं। आरोप है कि मनीषा ने इशांक के चेहरे पर व्हाइटनर लगाया और उसे उसी हालत में बाकी छात्रों के बीच बैठा दिया. इशांक करीब एक घंटे तक इसी हालत में रहा |

करीब एक घंटे बाद इशांक को छुट्टी के टाइम चेहरा थिनर से क्लीन करवाया गया जिससे उसके चेहरे  पर जलन होने लगी। घर लौटकर इशांक ने अपने परिवार को पूरी कहानी बताई। कुछ देर बाद इस घटना की जानकारी हिंदू संगठनों को हुई|

उन्होंने पीड़ित छात्र के परिजनों के साथ स्कूल में घुसकर आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर आ गई| देखते ही देखते बवाल मच गया जिसके बाद आरोपी टीचर मनीषा मैसी ने गलती स्वीकार कर  माफी मांगी |

हालांकि, हिंदू संगठन लगातार मनीषा मसीह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। अंततः होली ट्रिनिटी चर्च स्कूल की प्रिंसिपल आशा डेनियल और मधुलिका जोसेफ ने 4 दिसंबर को एक संयुक्त आदेश जारी कर मनीषा मसीह के इस्तीफे की जानकारी साझा की|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut                                    

 अनुशासनात्मक बर्खास्तगी का कारण पीड़ित परिवार और शहर के अधिकारियों द्वारा शिक्षक के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोप हैं। फिलहाल इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।