भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा. ऐसे में भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं के लिए नई खुशखबरी लेकर आया है| भारतीय रेलवे की देश के विभिन्न हिस्सों से 1000 ट्रेनें संचालित करने की योजना है। इन ट्रेनों का परिचालन 19 जनवरी से शुरू होगा और प्राण प्रतिष्ठा के अगले 100 दिनों तक जारी रहेगा |
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे का खानपान और टिकटिंग विभाग विशेष ट्रेनों के अलावा, खुलने के इन 10-15 दिनों के दौरान तीर्थयात्रियों को 24 घंटे सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था भी कर रहा है।
इसके अलावा, राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, अधिकारियों ने कई खाद्य स्टॉल खोलने की योजना बनाई। आपको बता दें कि अयोध्या रेलवे स्टेशन अब प्रतिदिन लगभग 50,000 लोगों की क्षमता को संभाल सकता है।
भारतीय रेलवे द्वारा संचालित ये विशेष ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू जैसे प्रमुख शहरों से अयोध्या तक चलेंगी।
राम मंदिर 25 जनवरी, 2024 से जनता के लिए खुला रहेगा। इसके अतिरिक्त, राम मंदिर के दर्शन के दौरान आपको अपना आईडी कार्ड भी साथ रखना होगा। इन दस्तावेज़ों की सूची में आधार कार्ड सबसे पहले आता है।
इस कार्यक्रम में 7000 से ज्यादा वीवीआईपी और वीआईपी को आमंत्रित किया गया है -
22 जनवरी 2024 को मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हैं| वहीं इस कार्यक्रम में देश के 4000 प्रमुख संतों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे, क्रिकेटर और कई वरिष्ठ सोशलाइट भी हिस्सा लेंगे |
यह कार्यक्रम 22 जनवरी दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. इसका मतलब है कि 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे के बाद कोई भी रामलला के दर्शन नहीं कर पाएगा |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

