छ.ग सरकार पहले सत्र में महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ रूपये के बजट के साथ 10,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बन चुकी है और संसद का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र प्रारम्भ होने जा रहा है | यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर तक चलेगा. उम्मीद है कि सरकार पहले सत्र में 10,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करे| इस अनुपूरक बजट के लिए सरकार तीन योजनाये सामने लायेंगी |

                                       

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शीतकालीन विधानसभा में 10 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेंगे| साथ ही  किसानों को दो साल के लिए अवैतनिक बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपये, प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए 3000 करोड़ रुपये और महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट तय किया गया है।

बता दें की  महतारी वंदन योजना। इसका भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में ऐलान किया था। इसके तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देने का ऐलान किया गया था। भाजपा की छत्तीसगढ़ में जीत का प्रमुख योगदान इस योजना के कारण भी हुआ था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut