जिन्दा नवजात को बोरवेल में फ़ेंक कर चले गए माँ -बाप , बच्चे की रोने की आवाज सुनकर गाँव वाले ने पुलिस को सूचित किया , 10 घंटे से रेस्क्यू जारी .............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उड़ीसा के संबलपुर से एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक नवजात शिशु बोरवेल में गिर गया है और रेस्क्यू टीम के द्वारा नवजात को 10 घंटे से निकलने की कोशिश की जा रही है| बताया जा रहा है कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वह लड़का है या लड़की और ना ही नवजात के परिजन वहां पर हैं|



प्राप्त जानकारी के मुताबिक संबलपुर जिला के रंगली थाना अंतर्गत लारी पाली गांव में एक खुले बाग में बोरवेल खुदा हुआ था जिसमें ग्रामीणों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी इसके बाद ग्रामीणों ने जाकर गांव में इस बारे में बताया आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया

और जब झांककर देखा गया तो उसमें एक नवजात बच्चा फंसा हुआ दिखा |इसके बाद रंगली पुलिस और रेस्क्यू टीम वहां पर पहुंची और बच्चे का रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है |साथ ही उसे पाइप द्वारा ऑक्सीजन दिया जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि हो सकता है कि नवजात को जानबूझकर यहां पर डाला गया हो| जेसीबी के द्वारा बोरवेल के समतल ही दूसरी जगह पर जमीन खुदाई करके नवजात को निकालने की कोशिश की जा रही है।