अंबिकापुर के 10 पहाड़ी कोरवा मजदूरों को दिल्ली में बनाया गया बंधक , मजदूरों ने सोशल मिडिया में विडियो पोस्ट कर सरकार से मदद मांगी.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के अंबिकापुर रहवासी दस मजदूरों को दिल्ली में बंधक बना लिया गया. एक बंधक मजदूर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वे अपने राज्य लौटने के लिए सरकार से मदद मांग रहे हैं| ये वीडियो सोशल नेटवर्क तेजी से वायरल हो रहा है| मजदूरों के परिवारवाले भी सरकार से मदद मांग रहे हैं ताकि मजदूर अपने घर लौट सकें |



जानकारी के मुताबिक, ये सभी बंधुआ मजदूर अंबिकापुर जिले के मैनपाट ब्लॉक के हैं. ये सभी पहाड़ी कोरवा है| और सुपलगा गांव के रहवासी हैं। उन्हें दिल्ली में बंधक बना लिया गया है |बंधक बने मजदूरों ने गाँव के युवाओं को वीडियो भेजकर जानकारी दी। इसके बाद से ही मजदूरों के परिवार सरकार से दिल्ली में बंधक बनाए गए मजदूरों को उनके घर  वापसी की अपील कर रहे हैं |

खबरों के मुताबिक, इन बंधुआ मजदूरों को ज्यादा वेतन का लालच देकर बहाने से छ.ग से दिल्ली ले जाया गया | जो मजदूर काम पर गए उन्हें कोई मजदूरी नहीं मिल रही है उनसे काम करवाया जा रहा है। उन्हें घर भी नहीं जाने दिया जा रहा है | यहां मजदूरों के परिवारवालो ने जब से विडियो देखी है तब से वे परेशान होकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि किसी तरह बंधक मजदूरों घर वापसी में मदद करे | 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut