भिलाई नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा 10 करोड़ की हेराफेरी साथ ही कई संलिप्त अधिकारियों के ऊपर होगी कार्यवाही - वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने भिलाई के नगर निगम में ट्रैक्टर और एलईडी घोटाला होने का आरोप लगाया है। निगम के ठेकेदार ने विभिन्न विभागों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। 



रिकेश सेन इस घोटाले के मामले का पर्दाफाश करेंगे और जांच कराने के साथ ही ईओडब्ल्यू में एफआईआर भी दर्ज कराएंगे |

वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने अपने सोशल मिडिया पोस्ट पर इस घोटाले के बारे में उजागर किया है - उन्होंने लिखा, - भिलाई निगम में ट्रैक्टर घोटाला करने वाले ठेकेदार ने ढाई करोड़ रुपये का LED घोटाला किया है.' फर्जी बिल के माध्यम से भुगतान हुआ है इसकी “ईओडब्ल्यू में FIR करवाई जाएगी ”





रिकेश की दूसरी पोस्ट में कहा गया, ''ट्रैक्टर घोटाले में शामिल कंपनी के ठेकेदार ने विभिन्न विभागों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है घोटाले में लिप्त कई अधिकारी भी नपेंगे”