12 हजार करोड़ का पिटारा खोला साय सरकार ने , महतारी वंदन योजना के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान .........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में नवगठित सरकार ने अपने चुनावी वादों और प्रधानमंत्री मोदी के आश्वासनों को पूरा करने में अपने कदम को दिशा की तरफ मोड़ लिया है | साय सरकार ने इस क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आज अनुपूरक बजट प्रारूप को विधानसभा में प्रस्तुत किया गया |इस अनुपूरक बजट पर कल छठे सत्र के तीसरे दिन चर्चा होगी |



इस अनुपूरक बजट का मूल्य 12992 करोड़ रुपये है. जानकारी के मुताबिक इस अनुपूरक बजट में सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए 3799 करोड़ रुपये, धान बोनस के लिए 3800 करोड़ रुपये और मह्तारी वंदन योजना के लिए 1200  करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है |

गौर करने वाली बात यह है कि इन चुनावों में राज्य के मतदाताओं का झुकाव स्पष्ट रूप से भाजपा और उसके दावों की ओर था। महिलाओं के इस रुझान की वजह मोदी की गारंटी में बीजेपी द्वारा लागू की गई “महतारी वंदन योजना” मानी जा रही है|

 इस योजना के तहत सभी विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष 12,000 रुपये देने का वादा किया गया था। इस वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने विधानसभा के इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया. कहा कि राज्य की विवाहित महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से लाभ मिलेगा | हालाँकि, इसके लिए मानदंड अभी तक परिभाषित नहीं किए गए हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut