अखबार बांटने चौराहे पे खड़ा था 13 वर्षीय बच्चा, पीछे से कार आई और टक्कर मार दी , 15 मीटर दूर उछलकर गिरा, मौत

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने कार चालक की तलाश में जुट गई है। आरोपित पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार सुदामा नगर टिकरापारा निवासी प्रियांशु निर्मलकर (13) सुबह अखबार बांटने का काम करता है। इसके साथ ही वह उसी पैसे से अपनी पढ़ाई का खर्च भी उठाता था। गुरुवार सुबह तकरीबन छह बजे वह साइकिल से संजय नगर क्षेत्र में अखबार बाटने के बाद साहू कांप्लेक्स जा रहा था। इस दौरान सड़क क्रास करने वह क्रासिंग में रूका था। इसी समय तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

टक्कर इतनी जोरदार थी की वह 15 मीटर दूर उछलकर गिरा। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौक हो गई। वहीं मौका पाकर कार चालक फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे को उठाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उसके अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।