बिन माँ बाप की 15 साल की बच्ची के साथ हैवानियत ,अनाथालय की 2 महिला कर्मचारी बच्ची से करवाती थी रेप, दोनों गिरफ्तार......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तराखंड के हलद्वानी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक अनाथालय की 15 साल की लड़की के साथ शर्मनाक हरकत की गयी बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिलाएं लड़की को सेंटर से उठाकर एक घर में ले जाकर उससे जिस्म फरोसी का कार्य करवाती थी |



 वहां उसके साथ रेप किया जाता था | बाल कल्याण समिति के सदस्य रवींद्र रौतेला की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अपनी शिकायत में रवींद्र रौतेला ने पुलिस को बताया कि दो महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रहने वाली एक नाबालिग को बाहर ले जाकर गन्दा काम करवाती थी |

जहां उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था | शिकायत के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कथित तौर पर बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने नाबालिग पीड़िता से घटना के बारे में बात की। 

जब नाबालिगों ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया तो समिति के सदस्य दंग रह गए। पूरे मामले पर एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है. आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 228, 376 और POCSO अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut