15 स्कूलों को मिली बम से उड़ने की धमकी, सुचना मिलते ही हड़कंप आननफानन में खाली करवाया गया स्कूलों, बम स्क्वाड कर रही है जांच.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेंगलुरु में आज सुबह धमकी भरे हुए ई मेल प्राप्त हुये जिसमे 15 स्कूलों को बम से उड़ने का जिक्र किया गया है| इस ई मेल के मिलने से प्रशासन में हडकंप मच गया है| आननफानन में स्कूलों खाली करवाया गया तथा मौके पर बम स्क्वाड का अमला पहुँच गया है व पूरी गंभीरता से जाँच की जा रही है|


बम धमाके की धमकी के बाद 
स्कूलो ने एक एडवाइजरी जारी की जिसमे सभी बच्चो की सुरक्षा को लेकर बात कही गयी है| व् बताया गया की सभी बच्चो को सुरक्षित निकाल लिया गया है| जिन स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी वे सभी व्हाइटफीट , कोरमंगला,येल्हंका, बसवेश्वर नगर तथा सदशिवनगर में स्थित है| हालाँकि इस बात की पुष्टि नही की गयी है की ई मेल से आया मैसेज फेक है या नहीं| फिर भी सुरक्षा के उपाय किये जा रहे है|   

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने एक स्कूल का दौरा किया तथा मामले की गंभीरता से जाँच करने का आश्वासन दिया है व पुलिस के द्वारा मामले की जाँच कि जा रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut