भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हसदेव जंगल में स्थित परसा कोयला खदान की मामल तूल पकड़ता जा रहा है|पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने 500 दिनों से धरने पर बैठे लोगों से मुलाकात की उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित किया और उन्हें एकजुट रहने और सरकार के खिलाफ उग्र रूप से लड़ने के बजाय शांतिपूर्वक विरोध करने की सलाह दी।
सिंहदेव ने कहा कि अगर गांव वाले एकमत होकर खनन के लिए जमीन देने से इनकार कर दें तो दुनिया की कोई भी ताकत उनकी जमीन नहीं ले सकती. हम ग्रामीणों के फैसले के साथ है | सरकार या पुलिस का दबाव हो तो भी खदान नहीं खुल सकती. जबरदस्ती किया गया दमन विद्रोह को जन्म देगा |
दरअसल, हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा कोयला खदान
के खिलाफ ग्रामीण 500 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. इन ग्रामीणों के बीच पूर्व
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जिन पुरानी खदानों
को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, उन पर कोई आपत्ति नहीं है। हालाँकि, हरिहरपुर, फ़तेहपुर और
अन्य प्रभावित गाँवों के लोग नई खदान के ख़िलाफ़ हैं। कांग्रेस आदिवासियों और
वनवासियों के साथ खड़े हैं।
जब खबर मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह
देव हसदेव अरण्य केशव समर्थन में आंदोलनकारियों से मिलेंगे तो कांग्रेस पदाधिकारी
और कार्यकर्ता तथा शहर के लोग स्वत: एकत्रित हो गये। सिंह देव की कार के पीछे 150
से ज्यादा गाड़ियों का काफिला धरना स्थल पर पहुंचा.
पेड़ काटने का काम पूरा होने के बाद आराम की मुद्रा में बैठे व्यवस्थापक भीड़ देख कर हैरान रह गये. वरीय अधिकारियों के आदेश पर तुरंत पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रदर्शन स्थल के आसपास 200 से ज्यादा हथियारबंद जवान, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.
गुस्साए ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तो कुछ पल के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंह देव ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आक्रामकता से हमारा आंदोलन कमजोर हो जाएगा |
सरकार और प्रशासन के पास बहुत ताकत है, हम उनसे लड़ सकते हैं, लेकिन हमारी हार अवश्यंभावी है। उन्होंने ग्रामीणों को एकता बनाए रखने की सलाह दी और आश्वासन दिया कि जब तक ग्रामीण एकजुट हैं, कोई एक इंच भी जमीन नहीं छीन सकता।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

