भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को स्थानीय रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लय पुराना पुलिस मुख्यारोजगार केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 12 वी से स्नातक, स्नातकोत्तर, बीसीए/एमबीए, एमसीए, बी.एससी/एम.एससी. . बी.टेक, आईटीआई/डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल)। चयन में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं को लगभग 150 पदों पर नियुक्त किया जाएगा। जिसमे युवा 8,000 रुपये से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन कमा सकते हैं।
इस रोजगार मेले में रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड और ब्लू चिप जॉब्स प्राइवेट लिमिटेड जैसे निजी नियोक्ताओं की ओर से 150 से अधिक नौकरियों के अवसर होंगे। लाइफ प्लानर के पद के लिए केवल महिला विवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पात्र एवं इच्छुक हैं, उन्हें निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी तथा अपने महत्वपूर्ण विवरण/आधार कार्ड तथा शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए आवेदक रायपुर जिला भर्ती कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

