भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश से अवैध रूप से शराब लेकर दुर्ग ला रहे आरोपी को धमधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 15 पेटी गोवा व्हिस्की और घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार CG-07/AU/8717 बरामद की गई. दुर्ग क्राइम एवं साइबर सुरक्षा यूनिट और धमधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की|
जानकारी के अनुसार जिले शराब व नशे के कारोबार पर पुलिस विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है |मुखबरी के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली की बोलेरो वाहन भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर मध्य प्रदेश से गुंडई मुख्य मार्ग से दुर्ग आ रहा है |
दुर्ग के रास्ते पर टीम ने गुंडई रोड पर बिरझापुर गांव के सामने अमन ढाबा के पास नाकाबंदी की। मुखबिर के बताये अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक सफेद बोलेरो कार नजर आई।
तेज गति से भागते हुए धमधा दुर्ग के पास पहुंचे और अमन ढाबा के पास पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया | जिससे बोलेरो गाड़ी के किनारे बैठा आरोपी रामहित जयसवाल गाड़ी से कूदकर झाड़ियों की ओर भाग गया।
और ड्राइवर की सीट पर बैठे आरोपी रामचन्द्र राजभर को पकड़ लिया गया। बोलेरो की जांच के दौरान शराब से भरी कुल 15 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी उन्हें मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से बिक्री के लिए अवैध शराब ले जाने का आदेश दिया गया था।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

