कल से चन्द्रामौर्या चौक 15 दिनों तक बंद रहेगा सड़क में डामरीकरण एवं समतलीयकरण का काम चालु रहने के कारण मार्ग बंद किया जा रहा है, साथ ही दिशा निर्देश भी दिए गए..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कल दिनांक 15 दिसंबर 2023 के रात से चन्द्रामौर्या चौक का सडक में डामरीकरण एवं समतलीयकरण कार्य प्रारंभ किया जावेगा|


🔸  _ओवर ब्रिज के नीचे चौक आगामी 15 दिन तक बंद रहेगा।_

🔸  _असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।_

🔸  _निर्माण कार्य 24 घंटा जारी रहेगा दो पहिया एवं कार चालक आवागमन के लिये चौक के दोनो ओर कटिंग का प्रयोग करें।_

कल दिनांक 15


दिसंबर 2023 की रात्रि से चन्द्रामौर्या ओवर ब्रिज के नीचे चौक में समतलीयकरण एवं डामरीकरण कार्य निर्माण एजेन्सी के द्वारा प्रारंभ किया जायेगा इस दौरान चौक से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्माण एजेंसी के द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में 15 दिन का समय लगना बताया गया  इस दौरान वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए निम्न वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें:-

 01- अण्डर ब्रिज की ओर आने वाले वाहन रायपुर की जाने एवं राम नगर की ओर जाने के लिए चौक के बाएं ओर 20 मीटर आगे कटिंग का प्रयोग करे।

 02- इसी प्रकार राम नगर की ओर से आने वाले वाहन अण्डर की ओर एवं दुर्ग की ओर जाने के लिए बाएं ओर 20 मीटर आगे कटिंग का प्रयोग करे।

 *03- पावर हाउस से अण्डर ब्रिज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन होटर अमित इंटरनेशनल के सामने मार्ग का प्रयोग कर चन्द्रामौर्या टाकिज की ओर से आवागमन करे।

            निर्माण कार्य के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा निर्माण कंपनी से सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने ,वाहन डायवर्ट करने के लिस सुरक्षा गार्ड तैनात करने, रात्रि के समय उचित प्रकाश व्यवस्था रखने हेतु निर्देश दिये गये साथ ही *वाहन चालको से अपील है कि विपरीत दिशा से वाहन चालन  न करे और सावधानीपूर्वक वाहन चलायें।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut