भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक अच्छा कदम उठाया है | जहां उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न चौक चौराहों को चिन्हित करते हुए 170 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है |
साथ ही शहर में होने वाली गतिविधियों पर प्रशासनिक स्तर पर नजर रखने के लिए CCTV मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का उद्घाटन कर उचित दिशा निर्देश दिए | इस पहल से आमजन की सुरक्षा व आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में उपयोगी साबित होगी |

