भिलाई : तेज रफ़्तार ने ली जान , 180 की स्पीड से बाईक चला रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत , 10 दिन पहले ली थी बाईक.......

भिलाई के पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , बीती रात करीब 8 बजे के करीब फारेस्ट अवेन्यु के पास दुर्ग जाने वाले मार्ग पर एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी |

जानकारी के अनुसार युवक प्रगति नगर रिसाली का निवासी था | तथा अपने पिता के साथ BSP प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था |मृतक युवक के पिता BSP प्लांट में ठेकेदार का काम करते है | लगभग 10 दिन पहले उसने पिता से अपने लिए नयी बाईक खरीदवाई थी |

कल रात पिता और पुत्र दोनों अलग अलग बाईक से प्लांट से घर जाने के लिए निकले थे जहां रोड पर भीड़ कम होने की वजह से युवक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी थी | 180 की स्पीड से वह बाईक चला रहा था | जहां उसकी बाईक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी जिसमे युवक को सिर पर गहरी चोट लगी थी |

आस पास के लोगो के मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी | पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | घटना से परिवार में शोक का माहौल है |

  https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut