भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ में JN.1 वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है| स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक अब प्रदेश के सभी जिलो में कोरोना टेस्ट बढ़ाए जाएंगे व सैंपल रायपुर एम्स भी भेजे जाएंगे, जो जांच करेगा कि क्या छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का नया प्रकार मौजूद है।
स्वास्थ्य विभाग की अपर सचिव रेनू जे पिल्लई ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है. सरकारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. नए स्ट्रेन के मामले केरल में सामने आए मामले को देखकर जांच का विस्तार छत्तीसगढ़ में बढ़ाया जा रहा है।
यह आदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी के लिए जारी किया गया है. हालाँकि प्रदेश में कथित तौर पर कोविड-19 नियंत्रण में है, लेकिन लगातार बदलते स्ट्रेन के बारे में जागरूक रहना महत्वपूर्ण है।
केरल समेत देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. हालांकि छत्तीसगढ़ में किसी नई प्रजाति की पहचान नहीं हुई है, लेकिन जिला स्तर पर सतर्कता की जरूरत है। इस मामले पर भी निर्देश दिये गये है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

