दुर्ग : यातायात पुलिस व प्रशासन की बड़ी कार्यवाही में चेकिंग के दौरान 195 वाहन चालकों पर कार्यवाही , 12 वाहन जप्त...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा नाकेबंदी वाहन चेकिंग का लिया जायजा।साथ ही नए साल की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |

पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहको पर सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए गए है | रात में हुडदंग मचाने वाले , मोडीफाइड स्लाइंसर वालो की बाइक को जब्त कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है |

यातायात पुलिस व प्रशासन की इस कार्यवाही में चेकिंग कारवाही में कुल 195 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही, 12 वाहन जप्त किये गए |