भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर बागदेहीपारा स्कूल के पास हुआ।
एक पिता अपने दो बच्चों को स्कूल ले जा रहा था, तभी राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवे ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित घटना स्थल से भाग गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. वहीं, गुस्साए लोगों ने राजिम रायपुर मुख्य मार्ग स्थित गोबरा नवापारा बस स्टैंड पर जाम लगा दिया।
इस हादसे में मरने वाले पिता का नाम शिवनाथ यादव 30 वर्ष, रिया यादव 7 वर्ष दूसरी कक्षा में पढ़ती थी और सबसे छोटी बेटी हिना यादव 1 वर्ष है। इस दुखद घटना से इलाके में शोक व्याप्त है |

