भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक कहावत है की माँ कुछ भी कर सकती है इस बात को लता यादव ने चरितार्थ किया है | माँ तो माँ होती है चाहे वह किसी भी पृष्टभूमि की हो और जब बात उसके बच्चे पर आये तो वो कुछ भी कर सकती है |
कुछ दिन पहले कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती से महेश यादव नाम के बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया था| जब खोजबीन से कोई नतीजा नहीं निकला तो उनकी मां लता यादव ने उन्हें इधर-उधर ढूंढना शुरू किया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई|
पर बच्चा मिल नहीं पाया | इस बीच बच्चे की माँ ने अपने स्तर पर बच्चे को ढूंढने ने कोशिश की और इसी दौरान आरोपी महिला अपहृत बच्चे के साथ एक स्थान पर बच्चे के साथ पाई गयी |
बच्चे की मां लता यादव अपना और अपने दो बच्चों का भरण-पोषण करने के लिए कुसमुंडा में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती थी। एक सप्ताह पहले उसका बेटा अचानक गायब हो गया।
काफी खोजबीन के बाद उसने पुलिस को सूचना दी और खुद बच्चे की तलाश में निकल पड़ी. उसने कई जगह तलाश की, इसी दौरान उसने अपने बेटे को बिलासपुर में एक महिला के साथ देखा और उसे महिला के कब्जे से छुड़ाकर अपहरणकर्ता की पिटाई की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर आरपीएफ पुलिस तुरंत हरकत में आई और तत्काल कोरबा आरपीएफ को सूचना दी। कोरबा स्टेशन पहुंचते ही अगला ऑपरेशन शुरू किया |
जिसकी जानकारी कुसमुंडा थाने को दे दी गई। अपहृत बच्चे ने बताया कि आरोपी महिला ने न सिर्फ उसे पीटा, बल्कि इधर-उधर भीख भी मांगवाई. जब उसने मना किया तो उसे मारा करती थी |
पर एक माँ के जिद और कोशिश ने उसे अपने बच्चे से वापस मिलवा दिया | माँ और बच्चे के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ तौर पर दिख रही थी |


