भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शहर में आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के आदेश और निगम व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई पर शहर भर में खाली स्थानों पर अवैध रूप से मांस, मटन और मछली की दुकानें चलाने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की गयी आज सुबह भिलाई नगर निगम की तोड़फोड़ टीम ने जुनवानी कोहका माॅल चौक से लेकर सुभाष चौक कैंप 1 में दाखिल हुई है, तब से यहां के मांस-मटन व्यवसायी अपनी दुकानें शिफ्ट करने के लिए समय की मांग की |
गुरुवार शाम तक, कई व्यवसायी सड़क के किनारे टिन के डिब्बे, टप्पर और बांस के खंभे गाड़कर अपनी दुकानें चला रहे थे हटवाने पर सहमत हो गए थे, निगम की टीम प्रबंधन और पुलिस की टीमें आज शाम 6.45 बजे सुभाष चौक पर पहुंचीं और कार्यवाही शुरू की | सुभाष चौक : सड़क किनारे टीन, कंटेनर ढक्कन, बांस व पुआल से बनाये गये नौ अवैध मटन शेड व सात अवैध सब्जी शेड को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया|


