भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के मदर टेरेसा नगर छावनी का 20 वर्षीय युवक ताकेश उर्फ टिंकू कन्नौज शिवनाथ नदी में तैरते समय डूब गया। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, टिंकू कन्नौजे बुधवार की दोपहर अपने दोस्त राकेश यादव और बिट्टू के साथ क्रिकेट खेलने गया था. क्रिकेट खेलने के बाद टिंकू ने शिवनाथ नदी में डुबकी लगाने की योजना बनाई।
तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर दुर्ग शिवनाथ नदी में नहाने गए। राकेश को तैरना आता था |और टिंकू को कम तैरना आता था. बिट्टू को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह नदी के किनारे बैठ गया|
इसके बाद वे बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्ग के अंजोरा चौकी अंतर्गत शिवनाथ नदी घाट पर गए थे। राकेश और टिंकू वहां बने बांध से नदी में कूद गए। फिर वे पुराने पुल पर गए। राकेश ने बताया कि उसने टिंकू से यह भी पूछा कि उसे तैरना आता है या नहीं।
फिर टिंकू ने हाँ कहा और उसके साथ तैरना शुरू कर दिया। नदी पर पहुंचते-पहुंचते टिंकू थक गया और डूबने लगा। इस पर राकेश ने उसका हाथ पकड़ लिया और किनारे ले जाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सका। फिर वह नदी में डूब गया |
इसके तुरंत बाद ही दोस्तों ने वहाँ पर उपस्तिथ गोताखोरों को उसे बचाने को कहा गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला उस समय उसकी साँसे चल रही थी किन्तु अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई |
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता ठेकेदार है तथा मृतक सब्जी मंडी में काम किया करता था | युवको ने अपने घर पर यह नहीं बताया था की वे शिवनाथ नदी जाने वाले है | हादसे के बाद परिवार वालो का बुरा हाल है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

