केम्प -2 जवाहर मार्किट को 1 करोड़ 99 लाख रूपये की सौगात , मार्किट की सड़को का पक्कीकरण कार्य का उद्घाटन......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटलजी की जयंती पर वैशाली नगर सांसद रिकेश सेन अटल स्मृति उद्यान कैंप 2 पहुंचकर अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी | मौके पर विधायक रिकेश सेन ने सुशासन दिवस मनाने का वादा कर जवाहर मार्केट में 1 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से सड़क पक्कीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया |

उन्होंने उपस्थित निगम के अधिकारियो को सड़क पक्कीकरण कार्य को बेहतर ढंग से करने का निर्देश देते हुए कहा कि बाजार की अन्य सभी सड़कों पर भी आवश्यकतानुसार गड्ढामुक्ति कार्य कराया जाये. श्री सेन ने कहा कि जल्द से जल्द सभी सड़कों की मरम्मत करायी जायेगी |

 इस काम के लिए अधिकारियों को बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है. सभी आवश्यक कार्यों के लिए राज्य सरकार उचित बजट स्वीकृत करेगी। इसके बाद विधायक सुपेला के सरकारी अस्पताल पहुंचे और यहां भी अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut