दोनों पैर टूटे , क्रेन रोपवे पर काम कर रहा मजदूर 20 फीट नीचे गिरा BSP प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर -7 में......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : BSP प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर -7 में एक गंभीर दुर्घटना हुई। गुरुवार को भिलाई स्टील प्लांट के फर्नेस-7 में  क्रेन रोपवे पर काम कर रहा एक कर्मचारी 20 फीट नीचे गिर गया. हादसे के कारण मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिलाई स्टील प्लांट में एक महीने में यह चौथा हादसा है |

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 6 निवासी और एमसीके कुट्टी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के ठेका कर्मचारी संजय कुमार चक्रवर्ती (47) ब्लास्ट फर्नेस नंबर में काम करते वक्त हादसे का शिकार हो गए | 

मिडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के फर्नेस -7 क्रेन रोपवे पर काम करते समय वह रोपवे से गिर गया। हादसे में संजय के दोनों पैर टूट गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल सेंटर ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है|

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्टील ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू और उपाध्यक्ष सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, गुरुदेव साहू और जसबीर सिंह घायल कर्मचारी से मिलने अस्पताल पहुंचे|

 उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा की | उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से भी बात की और अपने परिवार के लिए बेहतर इलाज और सहायता के लिए बात की |                                                                                               https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut