रायपुर टी20 मैच में स्टेडियम के अन्दर आप इन चीजों को नहीं ले जा सकते........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी20 मैच आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू होगा। मैच आज शाम 7:00 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा | खेल को लेकर सुरक्षा उपाय किये जा चुके हैं| कृपया ध्यान दें कि स्टेडियम में एक मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। साथ ही पार्किंग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक रोड मैप भी जारी किया गया|

आज 1 दिसंबर को ट्रकों का प्रवेश शाम 4:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रतिबंधित है। साथ ही स्टेडियम में शराब, माचिस, लाइटर और आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध है। साथ ही भड़काऊ गतिविधि और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

आपको बता दें कि आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच में सीएम बघेल स्टेडियम में सभी 90 विधानसभा के प्रत्याशियों और आम लोगों के साथ मैच का लुत्फ उठाएंगे. उम्मीदवार के अलावा, कई बड़े नेतागण को भी आमंत्रित किया गया है|