पत्नी को रात 2.30 बजे घर से मारपीट कर बाहर निकाला और कर ली दूसरी शादी, शादी के 7 साल बाद भी बच्चा नहीं होने से पति करता था प्रताड़ित....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कटघोरा , ( छ.ग ) शादी के कई साल बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं होने के कारण पति ने अपनी पत्नी को करता था प्रताड़ित और एक दिन महिला के साथ मारपीट कर उसे  घर से बाहर निकाल दिया |

गया व दूसरी औरत से शादी कर ली. पुलिस ने आरोपी युवक पर पत्नी को प्रताड़ित करने के साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी मामला दर्ज कर लिया है। घटना छ.ग के कटघोरा थाना क्षेत्र की है |

शहर में रहने वाले आकाश दिवाकर ने 2016 में युवती से शादी की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को सात साल बीत चुके हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी|

इस बीच, उसके पति व रिश्तेदारों ने बच्चे न होने के कारण उसे उलाहना दिया करते थे |एक दिन उसे अपनी मां के घर से दहेज के रूप में 1 लाख रुपये लाने का दबाव डाला गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

दोनों परिवारों के बीच एक सामाजिक बैठक हुई। इसके बाद महिला अपने ससुराल वापस चली गई। लेकिन अत्याचार नहीं रुका |

महिला का दावा है कि उसके पति ने उसे पीटा और रात करीब 2:30 बजे उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने माता-पिता के घर पर रह रही है। 

इसी बीच आकाश ने दूसरी महिला से शादी कर ली. और शादी की फोटो सोशल नेटवर्क पर शेयर की. इस बात का पता उसे सोशल मिडिया के माध्यम से चली |

जिसके बाद वह थाने पहुंच गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति आकाश दिवाकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut