भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : म.प्र ,कर्नाटक पुलिस ने खंडवा के रहने वाले मौलाना को गिरफ्तार किया है. मौलाना मुफ्ती गुलाम मूल रूप से नेपाल का रहवासी है | मौलाना पर 24 साल की टीचर से रेप का आरोप है। पीड़िता कर्नाटक की रहने वाली है |
जानकारी के अनुसार आरोपी मौलाना ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसका दो बार गर्भपात हुआ। कर्नाटक में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कर्नाटक की एक पुलिस टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, नेपाल के मौलाना ने एक बार कर्नाटक आलीमा टीचर के साथ रेप किया है | मौलाना मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए कर्नाटक से आलीमा शिक्षकों को बुलाये थे| वहीं, मौलाना 2020-2021 में कर्नाटक के हुबली में तहरीर देने गए थे. वहां उसकी की मुलाकात पीड़िता से हुई. उधर, मौलाना की गिरफ्तारी के बाद खंडवा पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक के एक थाने की पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार किया है। अलीमा (शिक्षिका) ने बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में कर्नाटक पुलिस खंडवा आई और दिनभर इलाके में सर्चिंग की. देर रात सात लोगों की टीम ने सफलता हासिल की. मौलाना को मोगट रोड पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई।
जानकारी के मुताबिक खंडवा के अहमदपुर खैगाँव रोड पर एक स्कूल है. जहां मौलाना गुलाम जिलानी ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कर्नाटक से दो आलीमा को नियुक्त किया। उनमें से एक, अलीमा का यौन शोषण किया गया और उसका दो बार गर्भपात हुआ।
इधर मौलाना के पक्ष के लोगों का कहना है कि मौलाना ने पीड़िता से निकाह किया है और उसे अपने साथ रखा | बाद में, दंपति में झगड़ा हो गया और मौलाना ने कर्नाटक छोड़ दिया। लेकिन मौलाना ने पुलिस को शादी का कोई प्रमाण नहीं दिखाया है |
पुलिस के मुताबिक इस रेप केस में आठ आरोपी हैं. इस मामले में गर्भपात करने वाले डॉक्टर पर भी आरोप है. उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस डॉक्टर का विवरण जारी करेगी। कर्नाटक पुलिस शुक्रवार को आरोपी को खंडवा कोर्ट में पेश करेगी. वहां से मौलाना को रिमांड पर कर्नाटक ले जाया जाएगा.
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

