टॉयलेट के बाहर ने गंदगी करने पर शिक्षक ने बच्चों के हाथ में खौलता तेल डलवाया , 25 बच्चों के हाथ में फफोले.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से चौंकाने वाली खबर आई। जहां माकड़ी ब्लॉक के केरावाही गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने एक-दूसरे के हाथ पर गर्म तेल डाल दिया|नतीजा ये हुआ कि 25 बच्चों के हाथों पर छाले पड़ गए. शिक्षा मंत्रालय ने प्रिंसिपल सहित शिक्षकों को निलंबित करके इस समस्या का जवाब दिया।



जानकारी के मुताबिक घटना की शुरुआत टॉयलेट से हुई. मल त्याग के बाद सफाई की यह समस्या गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है टॉयलेट के बाहर किसी ने शौच कर दिया  था इस घटना के बारे में जब टीचर ने बच्चों से पूछा तो बच्चे डर के मारे एक-दूसरे पर तेल डालने लगे। घटना की जांच कर रहे बाल संरक्षण अधिकारियों और शिक्षा मंत्रालय का मानना ​​है कि बच्चों ने खुद ही अपने उपर तेल डाला है। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut                                     

हालांकि, पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि टीचरों ने बच्चों को जबरन तेल डलवाया था. इस घटना का शिकार 25 बच्चे हुए. और सबके हाथों में छाले पड़ गये। शिक्षा मंत्रालय ने स्थिति को गंभीरता से लिया और हस्तक्षेप करते हुए प्रिंसिपल जौहरी मरकाम और अन्य शिक्षकों को निलंबित कर दिया।