भिलाई क पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक अपनी चाची से शादी करने की जिद पर अड़ गया. जब चाची ने मना किया तो गुस्साए भतीजे ने उसे चाकू मार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा भागने में सफल रहा|
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे की तलाश कर रही है| एडिशनल एसपी अखिलेश रेनवाल ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि आनंद नगर इलाके में एक बाइक सवार युवक ने एक महिला को चाकू मार दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक घायल महिला 37 वर्षीय लक्ष्मी शाक्य इंदरगंज जिले की रहने वाली है. पीड़िता लक्ष्मी ने बताया कि प्रवीण शाक्य नाम के उसके भतीजे ने उस पर चाकू से हमला किया. गर्दन पर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को पुलिस ने जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मी की शिकायत के आधार पर बहोड़ापुर थाने में आरोपी प्रवीण शाक्य के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और पुलिस के द्वारा उसकी तलाश शुरू कर दी गई है |
बताया जा रहा है की 29 वर्षीय प्रवीण शाक्य कथित तौर पर 37 वर्षीय लक्ष्मी शाक्य का भतीजा है। गुरुवार शाम जब लक्ष्मी किला गेट इलाके में जा रही थी तो रास्ते में प्रवीण उसे बाइक पर मिला और लक्ष्मी से कहा कि उसे कुछ बात करनी है। इसके बाद लक्ष्मी बाइक पर बैठी और उसके साथ चली गयी |
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
प्रवीण लक्ष्मी को आनंद नगर इलाके के खंडहर में ले गया और उससे शादी करने की जिद करने लगा. संबंधों के बात बोलकर लक्ष्मी ने उसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया। इससे गुस्साए प्रवीण ने चाकू निकालकर उसके गले पर हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रवीण फरार हो गया|पुलिस आरोपी भतीजे की तलाश कर रही है और उनका कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

