काम की तलाश में केरल से भिलाई आये युवक की तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में मिली 2 दिन पुरानी लाश........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के तालपुरी में पारिजात कॉलोनी के एक क्वार्टर में एक युवक की 2 दिन पुरानी लाश मिली है | डेड बॉडी मिलने की खबर पाते ही लोगो की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गयी |जानकारी पाते ही पुलिस ने  घटनास्थल की स्थिति की जांच की और डेड बॉडी को शव परीक्षण के लिए भेजा।


मिडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक तालपुरी पारिजात कॉलोनी के ब्लॉक बी के एक इलाके में एक शव मिला है। जब पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटना  स्थल की जांच की, तो उन्हें इस युवक का शव एक कमरे में मिला जो दो दिनों से बंद था। बताया जा रहा है की मृतक की शिनाख्त राजू नायर (45) के तौर पर हुई है जो की मूलरूप से केरल का निवासी था तथा भिलाई में काम की तलाश में आया था जहां वो यहाँ पर किराये से अपनी माँ के साथ रह रहा था |

यह भी जानकारी सामने आई है की युवक की मौत के कुछ दिन पहले उसकी माँ के साथ कहा सुनी हुई थी जिस कारण उसकी माँ गुस्से से घर छोड़कर चले गयी थी | जिसके बाद वह अकेला रह रहा था | उसकी मौत कैसे हुई अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut