सिरफिरे ने लड़की की गोली मारकर की हत्या , 2 साल से लड़की को कर रहा था परेशान एकतरफा प्यार का मामला , नहीं मानने की सजा........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र के नरसिंगपुर जिले गोटेगांव इलाके में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने गुरुवार की  रात एक लड़की को गोली मार दी. ट्रेन से उतरने के बाद घर जा रही एक लड़की के सिर में युवक ने गोली मार दी और खून बहने से लड़की की मौत हो गई|


घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने लड़की को अस्पताल ले कर गए जहां जांच करने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। घटना गोटेगांव थाना अंतर्गत संधि कॉलोनी स्थित शीतल धर्मशाला के पास बीती रात करीब 10 बजे की बतायी गयी. पुलिस ने


आरोपी के अलावा हथियार बेचने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है| 

काजल साहू नाम की 22 वर्षीय लड़की जबलपुर में जॉब करती थी व वापस घर जा रही थी, जब वह गोटेगांव स्टेशन पर ट्रेन से उतरी। रास्ते में उसे गोटेगांव शिक्षक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय देवेन्द्र पटेल उर्फ ​​डीके मिला।

युवक ने लड़की का पीछा किया और उसके सिर में गोली मार दी और भाग गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. गोटेगांव के लोगों में भारी गुस्सा है|



घटना के विरोध में लड़की के परिजन और साहू समाज के लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की. इस लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने दो साल तक उनकी बेटी के परेशान कर रहा था |

हालांकि आरोपी को कई बार समझाया गया, लेकिन उसने काजल का पीछा नहीं छोड़ा। कई बार झड़पें भी हुईं. वहीं, लड़की के परिजनों और साहू समाज ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों का घर तोड़ने, कड़ी कार्रवाई करने और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.|

सकल साहू समाज ने एक नोट भी सौंपा, जिसमें कहा गया कि लड़की हमारे समाज की बेटी है और आरोपियों पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए साथ ही उसका घर ढहाना जाना चाहिये | पुलिस की कार्यवाही जारी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut