भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक हैरत करने वाला हत्याकांड का खुलासा हुआ है| यहां महिला ने अपने पति के पैर में बिजली का तार लपेट दिया और उसे करंट का झटका देकर उसे मौत के घाट उतार दिया |
पत्नी वहीं खड़ी होकर सारा मामला देखती रही | इसके अलावा पति की मौत के बाद महिला उसके शव के साथ दो दिन तक घर के अन्दर बंद रही |
2 दिन बाद शव से दुर्गंध उठने पर खुद थाने पहुंच कर पुलिस के सामने मामले का खुलासा किया | जब पुलिस वाले घटना के बारे में सुनकर सन्न रह गए |
आगरा के सदर नगर कछायन में मृतक नीरज अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था | वह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर वेंडर का कार्य करता था |
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था। वह आए दिन अपनी पत्नी को परेशान व मारपीट करता था |
इससे परेशान होकर उसने दो दिन पहले अपने पति के पैर में बिजली का तार बांध दिया और उसमें करंट प्रवाहित कर दिया |यही उसकी मौत का कारण बना |पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

