भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी , शादी के कार्ड बांटने मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।
घटना के परिणामस्वरूप एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया।
अस्पताल के मुताबिक, हादसा शहर में दोपहर 3:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि नगरी-धमतरी मार्ग पर धमतरी की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवको को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार दोनों लोग दूर जा गिरे। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोट लगने से श्रवण नेताम निवासी कुंगेरा की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सराधूराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। गौरतलब है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल सराधुराम की शनिवार से शादी का कार्यक्रम होनी थी |
दोनों युवक अपने एक रिश्तेदार के घर शादी के कार्ड देने गए थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया. हादसे में घायल सराधूराम को गंभीर चोटें आईं।
नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है और भागे हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

