भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज दौरे पर निकले वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भूख लगने पर अचानक एक ठेले पर रूके जिसे बुजुर्ग त्रेहान दम्पत्ति लगाए हुए थे। जो की नेहरु नगर सर्विस लेन के पास स्तिथ है |यहां उन्होंने देखा कि दम्पत्ति कढ़ी चावल बना कर लोगों को बेच कर अपनी आजीविका चला रहे है |
इसके बाद युवा विधायक रिकेश ने बुजुर्ग दम्पत्ति को इस उम्र में उन्हें कम करने का हालचाल पूछा बातचीत का सिलसिला भी शुरू किया तब उन्हें जानकारी हुई की इस बुजुर्ग के पास खुद के दुकान तथा मकान की व्यवस्था नहीं है | सहायता स्वरूप प्रशासनिक अधिकारियों से पहल कर उन्हें तत्काल दम्पति को घर और दुकान एलॉट करवाया।
दम्पति उनके प्रयास के लिए आभार प्रकट कर रहे थे तत्पश्चात विधायक रिकेश ने उन्हें केवल इतना ही कहा कि मैं कुछ नहीं कर रहा, यही तो मोदीजी की गारंटी है।जनता के द्वारा मुझे चुना गया है इसलिए पूरी सेवा भावना से जनता की सेवा के लिए वचनबद्ध हूं |
विधायक ने तत्काल निगम के भवन अधिकारी विद्याधर देवांगन और जोन आयुक्त को कॉल करके मौके पर बुलाया और दो घंटे में पूरी प्रक्रिया हो गई। बुजुर्ग दम्पत्ति को मकान और दुकान दोनों एलॉट हो गया।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

