2 सगे भाई की फांसी लगाने की खबर सुनकर बड़े भाई ने भी लगाई फांसी , हाथ पर लिखा - घर की लाज रखना .....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में सामूहिक आत्महत्या की घटना सामने आई है. यहीं पर तीन सगे भाइयों ने फांसी लगा ली है | खबरों के मुताबिक, गांव में रहने वाले दो छोटे भाइयों के बीच विवाद हो गया जिसमे बड़ा भाई उन्हें मनाने के लिए पंजाब से आ रहा था।'


जिनमें से दो की मौत हो गई। वहीं तीसरे की स्थिति गंभीर है. एक भाई ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा घर की लाज रखना  "राम राम |

यह पूरी घटना धनारी जिले के औरंगाबाद में हुई. गांव के विजय सिंह यादव के तीन बेटे मुनीश (22), ब्रिजेश (20) और पान सिंह (19) थे। गुरुवार को दिल्ली जाने को लेकर  पान सिंह, ब्रिजेश और उनके पिता विजय के बीच बहस हो गई।

इसके बाद पान सिंह गुस्से में घर से निकल गया. वह शाम 4 बजे खेत पर गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पान सिंह का शव देखा और उसके परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को उतारकर घर ले आए।

जब ब्रिजेश अपने भाई का शव देखा तो वह दुखी हो गया वह मानने लगा कि वह ज़िम्मेदार है। कुछ देर बाद, ब्रिजेश कमरे में भाग गया, अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और खुद को फांसी लगा ली। उनके परिवार ने दरवाजा तोड़ा, उन्हें रस्सियों से मुक्त किया और अस्पताल ले गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU)में स्थानांतरित कर दिया।

उधर, विजय का बड़ा बेटा मुनीश (22) पंजाब में काम करता था। वह पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए पंजाब से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे अपने भाई की मौत की सूचना मिली। कुछ घंटे बाद दूसरे भाई की फांसी की खबर मिली. शुक्रवार सुबह मुनीष की ट्रेन धनारी स्टेशन पर पहुंची। यहां स्टेशन पर पहुंचते ही उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया।

उसने कहा कि वह फांसी लगा लेगा. आओ और शव ले जाओ. रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिजन स्टेशन पहुंचे तो मुनीष ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव गांव और स्टेशन के बीच पुल के नीचे तौलिये से लटका हुआ मिला। परिजन अपने बेटे का शव फंदे से उतारकर घर ले आए। कुछ देर बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

हाथ पर लिखा है घर की लाज रखना , राम राम.

चचेरे भाई के मुताबिक मुनीश ने घर फोन कर बताया कि एक भाई की मौत हो गई है और दूसरा भी जल्द ही मर जाएगा। यदि मेरे दो भाई नहीं हैं, तो मैं अकेला रह कर क्या करूँगा | मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूंगा. यहाँ आओ और मेरा शव ले जाओ। इसके बाद उन्होंने अपने हाथ पर लिखा, भगवान हम दोनों भाइयों की आत्मा को शांति दे और घर की इज्जत बनाए रखें. सबको राम राम |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut