पिकनिक मनाकर लौट रहे बाईक सवार 3 दोस्तों को कार ने मारी टक्कर , 1 की मौत 2 की हालत गंभीर......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के जशपुर में गंभीर यातायात दुर्घटना हुई. तीन युवक पिकनिक के बाद केटीएम मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे, तभी एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। बाइक सवार 1 युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अन्य दो की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को pm के लिए भेजा। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी क्षेत्र से मयाली में तीन युवा मोटरसाइकिल में सवार पिकनिक से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार से उनकी टक्कर हो गई. एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चराई माला गांव की है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut