छ.ग में हुआ भीषण सड़क हादसा - पहले से दुर्घटना ग्रस्त ट्रक से टकराई यात्री बस 3 की मौत , 12 घायल...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद के मरकाटोला घाट क्षेत्र में आज गंभीर सड़क हादसा हो गया. जहां यात्री बस पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक से टकरा गई. घटना के परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बारह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया. एसपी जितेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के NH-30 पर हुई है |



प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. दुर्घटना राष्ट्रीय सड़क 30 पर हुई। ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। आज एक यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई. हालांकि, हादसे के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए है | जिनकी पुलिस के द्वारा खोजबीन चल रही है।