भिलाई : जमींन के नाम पर सुपेला के व्यक्ति के साथ 3 करोड़ 76 लाख की ठगी , आरोपी पैसे लेकर गायब......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के एक व्यक्ति के साथ 3 करोड़ 76 लाख की ठगी हो गयी है जिसमे रायपुर के एक व्यक्ति ने उक्त घटना को अंजाम दिया है | किसी और के जमींन को अपना बताकर बेचा और पैसे लेकर फरार हो गया |जानकारी के मुताबिक रायपुर के तांदुल गांव में फर्जी दस्तावेज बनाकर 12.99 हेक्टेयर जमीन बेच देने का मामला सामने आया है | 

फर्जी मुख्तारनामा बनाकर मामला को अंजाम दिया गया | जमीन 3करोड़ 76 लाख रुपये में बिकी। नवा रायपुर उप पंजीयक में इस संपत्ति का पंजीयन बिना दस्तावेजों की पुष्टि के कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद राखी थाने में अपराध दर्ज किया गया. पुलिस फरार आरोपी आकाश जैन की तलाश कर रही है।

बता दे की गीता नगर समता कॉलोनी, रायपुर निवासी कमलेश जैन के नाम कुल 12.99 हेक्टेयर जमीन है। निषाद पारा रायपुरा निवासी आकाश जैन ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कृष्णा नगर सुपेला भिलाई निवासी अनवर आलम को बेच दी। इस संपत्ति का पंजीयन नवा रायपुर के पंजीयन कार्यालय में 30 दिसंबर 2012 को किया गया था. दस्तावेज में कहा गया है कि जमीन की मालिक कमलेश जैन विधवा हैं।

जमीन बेचने के लिए आकाश जैन ने 23 नवंबर 2023 को अभनपुर रजिस्ट्रारी ऑफिस से फर्जी मुख्तारनामा बनवाया की। उसने यह दस्तावेज कमलेश जैन के फर्जी ऋण पुस्तिका और फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करके बनाया।

जमीन मालिक कमलेश जैन ने पहले अपर कलेक्टर रायपुर से फर्जी ऋण पुस्तिका बनाने की शिकायत की थी। वर्तमान मामले में अपर कलेक्टर रायपुर ने जिला पंजीयक एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नवा रायपुर को तंदुल पटवारी खलका नंबर की उक्त जमीनों के पंजीयन के समय दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिये थे। हालाँकि, भूमि भूखंड का पंजीकरण करते समय उप-पंजीयक ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

इस मामले में नवा रायपुर उपपंजीयक कार्यालय में पंजीयन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर 21 दिसंबर को पंजीयन किया गया. राखी थाने के टी सतेंद्र श्याम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई. दस्तावेज फर्जी पाए गए और अपराध दर्ज किया गया। आरोपी फरार है और जांच जारी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut