पिता मानसिक रूप से विक्षप्त बेटी को स्टेशन पर बैठा कर खाने पीने का सामान लेने गए वापस आये तो बेटी को किसी ने अगवा कर बेचा ,3 दिन तक रेप हुआ , आरोपी गिरफ्तार ....

भिलाई की पत्रिका : बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर एक शर्मनाक घटना घटी है यहां प्लेटफॉर्म नंबर 1 से मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की को एक युवक बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया. इसके बाद युवक ने उन्हें ऑटो चालक सागर महतो को बक्सर में बेच दिया. इसके बाद ड्राइवर ने नाबालिग के साथ कई बार रेप किया. पुलिस के द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है|



पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने लड़की की मांग में सिन्दूर लगाया और उसे अपने घर ले गया. लेकिन उसकी पत्नी ने लड़की को घर में घुसने नहीं दिया| तभी ऑटो ड्राईवर सागर महतो ने उसे दो दिनों तक बक्सर रेलवे स्टेशन के पास रोककर रखा और वहां नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया. इस बीच लड़की के पिता ने पटना रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अपहरण के तीसरे दिन लड़की को बक्सर से वापस ले आई।


पुलिस ने ड्राइवर और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा। इस रिपोर्ट में किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता और आरोपित से पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. हालांकि अभी तक किशोरी के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी तलाश जारी है. इस बीच, आरोपित को जेल भेज दिया गया।

रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि नाबालिग लड़की  इलाज के लिए 27 नवंबर को अपने पिता के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना जंक्शन पहुंची थी. लड़की के पिता अपनी बेटी को स्टेशन पर बैठाकर खाने पीने का सामान खरीदने गए थे तो जब वे वापस लौटे तो लड़की वहां नहीं थी|

 काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी नहीं मिली तो जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. फिर पुलिस ने जांच शुरू की और लड़की बक्सर रेलवे स्टेशन पर मिली| मामले में अन्य आरोपी को पुलिस द्वारा ढूँढा जा रहा है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut