भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :हरियाणा के अंबाला में एक भाई ने अपनी मुंहबोली बहन की हत्या कर दी। मृतका का नाम 28 वर्षीय भावना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भावना के भाई ने उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर 30 जगह चाकू से वार किए। हत्या के बाद भाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने अपनी बहन की हत्या की जिम्मेदारी ली।
घटना अंबाला के कच्चा बाजार की है। भावना अपने पति से अलग रह रही थी और 6 महीने से अपने मायके में रह रही थी। भावना का भाई करण का सोमवार के दिन परिवार वालो से झगड़ा भी हुआ था |जानकारी के अनुसार भावना का पति के साथ तलाक का केस चल रहा है |
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को भावना और करण में इसी बात पर कहासुनी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कालू ने भावना पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भावना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हत्या के बाद करण फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर करण की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में परिवार ने बताया कि वह अपनी बहन से नाराज था। वह उसे तलाक लेने के लिए मना कर रहा था, लेकिन भावना नहीं मान रही थी। इसी बात पर उसने बहन की हत्या कर दी।
बता दे की आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने लिखा था कि "मजबूरी में अपनी बहन को मारना पड़ रहा है। आगे हमारा कोई नहीं, । जय बाबा बलाकारी।"बता दे की आरोपी के खिलाफ सट्टेबाजी के भी मामले दर्ज है | वह किसी फैक्ट्री में काम करता है |घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट चुकी है |


