भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , सिविल लाइन क्षेत्र में रियल एस्टेट कारोबारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। लाखो रुपये चुराकर वे भाग निकले और जाने से पहले चोरों ने परिसर में रखे डीवीआर और अन्य सामान में आग लगा दी. जिससे आग से कमरे में धुआं भर गया।
जब धुआं घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंचा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। 30 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में पीड़ित परिवार ने सिविल लाइंस थाने में गुहार लगाई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस मामले में पीड़ित परिवार को किसी करीबी पर शक है |
पुलिस के मुताबिक, न्यू शांति नगर निवासी दीपक गाइन रियल एस्टेट कारोबारी हैं। उनका तीन मंजिला मकान है और ग्राउंड फ्लोर पर उनका अपना ऑफिस भी है. शनिवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग दूसरी मंजिल पर सो गए। रात करीब दो बजे अचानक धुआं उठने लगा।
इससे वह जाग गये। वे लोग जब नीचे गये तो देखा कि उनके कार्यालय के बगल वाले कमरे का ताला टूटा हुआ है. अंदर आग जल रही थी। आग तुरंत बुझा दी गई. आग में एक सीसीटीवी कैमरा, एक वीडियो रिकॉर्डर और अन्य सामान जल गए।
कार्यालय में रखी नकदी और आभूषण समेत 30 हजार रुपये से अधिक का सामान गायब हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. रात सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कारोबारी द्वारा 30 लाख से अधिक की चोरी की शिकायत की गयी है।
चोरी के तरीके से संभव है कि इसमें कारोबारी के करीबी लोगों में से कोई शामिल हो. पुलिस डीलर के परिजनों और वहां काम करने वाली महिला से पूछताछ कर रही है। वहां एक घरेलू नौकर भी रहता था |
आमतौर पर चोर चोरी के बाद आग नहीं लगाते, लेकिन यहां डीवीआर कैमरे में आग लगा दी गई। यह संभव है कि डकैती के समय कमरे में लगे निगरानी कैमरे आरोपी की तस्वीर आ गई होगी इसलिए डीवीआर को नष्ट करने के लिए जला दिया गया था। सिविल पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

