भिलाई में अहमदाबाद की कांकरिया झील की तर्ज पर 32 तालाबो का कायाकल्प किया जायेगा , विधायक रिकेश सेन नगर निगम के अधिकारियो व आर्किटेक्चरों के साथ प्रोजेक्ट समझने अहमदाबाद रवाना...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :शहर में वैशाली नगर क्षेत्र के करीब 32 तालाबों का न केवल शीघ्र जीर्णोद्धार किया जाएगा, बल्कि वैशाली नगर के सभी तालाबों से क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटन की दृष्टि से भी बड़ा लाभ होगा। 



विधायक रिकेश सेन की इस नई सोच और पहल की वैशाली नगर ने काफी सराहना की है। शहरवासी जल्द ही इसे मूर्त रूप में देखेंगे। वास्तव में,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'कांकरिया झील' के आधार पर वैशाली नगर के सभी तालाबों की स्थिति को और अधिक सुंदर और बेहतर बनाने के लिए वैशाली नगर रिकेश सेन आज अहमदाबाद जा रहे हैं। 

उनके साथ भिलाई नगर निगम, राज्य सरकार के अधिकारी और वास्तुकारों की एक टीम भी है। अहमदाबाद जाने के बाद विधायक टीम के साथ कांकरिया झील का दौरा करेंगे और पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे ताकि वैशाली नगर के सभी तालाबों का उसके अनुरूप सौंदर्यीकरण किया जा सके|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut