भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज भिलाई की बोरियां मार्केट में दुकान लगाने वालों के खिलाफ निगम तथा बीएसपी प्रबंधन की संयुक्त कार्यवाही से 35 साल से दुकान लगाने वालों को बेदखल किया जा रहा है|वहां पर दूकान लगाने वाले दुकानदारों का आरोप है कि बिना सूचना दिए उनकी दुकानों को हटाया जा रहा है उन्हें संभालने का मौका ही नहीं दिया गया और जेसीबी के द्वारा उनके लगाए गए दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया जिससे वहां लगाने वाले दुकानदारों के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है|
बता दें कि बोरिया मार्केट भिलाई के सबसे पुराने मार्केट में से एक हैं यहां पर ऐसे कई परिवार हैं जो 35 वर्षों से यहां पर दुकान लगा रहे हैं बताया जा रहा है कि पहले इन्हें बोला गया था कि इन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाएगा वहां पर इन्हें दुकाने दी जाएगी या जगह दी जाएगी पर ऐसा कुछ भी बीएसपी प्रबंधन के माध्यम से होता हुआ नहीं दिख रहा है|
इस वजह से यहां के दुकानदारों के बीच
गुस्से का माहौल है और सभी धरना प्रदर्शन में बैठ गए हैं और कहना है कि जब तक कोई
निश्चित उपाय या हल नहीं मिलेगा तब तक वह यहां से नहीं उठाएंगे चाहे उन उन पर लाठी
चार्ज क्यों ना हो जाए| यहां दुकान केवल 4 से 5 घंटे के लिए ही लगता है और यहां से
कई लोग अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं यहां से दुकान हटाने से उनके सामने
रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी |सभी लोगों में चिंता का माहौल साफ दिखाई दे
रहा है अब आगे देखा जाएगा की प्रबंध किस तरह की कार्यवाही करेगी और किस तरह के इस
समस्या का समाधान ढूंढेंगी।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

