भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर ,राजेंद्र नगर के सरकारी पुलिस आवास के एक पुलिसकर्मी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. लाश तीन-चार दिन पुरानी थी.
पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है |
पुलिस के मुताबिक, हवलदार विशाल शर्मा (48) अमलीडी पुलिस आवास में रहा करते थे |शुक्रवार को उसके कमरे से दुर्गंध आने लगी।
इससे आसपास के लोग परेशान हो गये. विशाल के घर का दरवाजा अंदर से बंद था. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया।
अंदर पुलिसकर्मी का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विशाल पुलिस लाइन में पदस्थ थे | वह अकेले रहा करते थे |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

