नशीली दवाई खिला कर नाबालिग को अगवा कर बंधक बनाकर 4 महीने तक 73 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बिलासपुर तोरवा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसे नशीली गोलियां खिलाने और चार माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में 73 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 8 अगस्त को नाबालिग के पिता ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दी कि उनकी बेटी लापता है|


 उसे शक है कि किसी ने उसे बहकाया है. पॉक्सो एक्ट और अपहरण के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस को हरियाणा के रोपड़ के रूप नगर के जसबीर सिंह उर्फ ​​हरदीप सिंह उर्फ ​​परमवीर सिंह पर शक हुआ|

जो अपने वर्तमान निवास तोरव से गायब हो गया था। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. 1 दिसंबर को उसे कटनी रेलवे स्टेशन पर हिरासत में  ले लिया गया और नाबालिग को भी उसके चुंगुल से रिहा करा लिया गया है|

आरोपी ने बताया कि उसने नाबालिग को नशीली गोलियां देकर बहलाया-फुसलाया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी एक्ट की धारा 363, 366, 376 और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut