भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आयकर विभाग की टीम रायपुर से बेरला तक दाल, गुड़ और कोल्ड स्टोरेज की 43 दुकानों पर चौथे दिन भी छापेमारी की कार्यवाही जारी रखी |
जानकारी के मुताबिक इन जगहों से अब तक 10 करोड़ रुपये की नकदी और 5 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किये गये हैं. चार और बैंक लॉकर खोजे गए, जिन्हें विभाग ने पी ओ में बदल दिया था। इन कारोबारियों के कुल 16 लॉकर का पता चला. यह छापेमारी अभी एक-दो दिन तक जारी रहेगी|
आयकर विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जैसे-जैसे छापेमारी जारी रहेगी और भी कई नए खुलासे होंगे। फिलहाल, कर अधिकारियों ने नकदी की जब्ती की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये खबरें लगातार मीडिया में आती रहती हैं. छापेमारी को लेकर आयकर विभाग जल्द ही प्रेस विज्ञप्ति जारी करेगा| आयकर विभाग की इस छापेमारी से छत्तीसगढ़ के कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विभाग की यह कार्रवाई अन्य कारोबारियों के लिए भी एक चेतावनी है।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

