भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लोग अलग-अलग तरीके से दान भी कर रहे हैं |
इसके अलावा, बनारस के भिखारियों ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दरअसल, इन भिखारियों ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने में योगदान दिया था. इसी उद्देश्य से सभी भिखारियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजा समारोह में आमंत्रित किया गया था.
प्राण प्रतिष्ठा पूजन समिति के सदस्य स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि काशी और प्रयागराज के कई भिखारियों ने समपर्ण निधि अभियान के तहत 4.5 लाख रुपये का दान दिया है। अब इन भिखारियों को इस आयोजन में शामिल किया जाएगा.
हम आपको बताना चाहेंगे कि दुनिया भर से राम भक्तों ने राम मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराई है। इसमें कई मुसलमान भक्त भी शामिल हैं। ऐसे में इस योगदान से जुड़े सभी लोग अब इस ऐतिहासिक पल में हिस्सा ले रहे हैं ताकि इस मंदिर के जरिए देश में सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश दिया जाए |

