जानकारी के अनुसार क्राइम एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला शंकर नगर स्थित खाली फैक्ट्री से नशीली गोलियां बेच रही है. सूचना की तस्दीक के लिए टीम शंकर नगर पहुंची. जब महिला ने मौके पर पुलिस को देखा तो वह भाग गई।
लेकिन उपस्थित अधिकारियों ने घेराबंदी कर ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया. महिला के पास से दवाइयों की आठ डिब्बे बरामद की गईं, जिनमें 4800 गोलियां थीं। पूछताछ में महिला ने अपना नाम आकांक्षा खंडेलवाल निवासी शंकर नगर बताया। आरोपी महिला के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8, 22(सी), 27(ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

