भिलाई : बाईक पर रोमांस कर रहे कपल पर प्रशासन ने 4 हजार की चालानी कार्यवाही करते हुए उतारा प्यार का भूत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई 3 में रात के अँधेरे में प्यार में डूबे जोड़े का वीडियो ऑनलाइन मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है |  इस वीडियो में प्रेमी जोड़े चलती मोटर साइकिल एक लड़की आगे बैठी हुई है। लड़की लड़के को गले लगाकर रखी हुई है | 



वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने जोड़े की हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और इसे ऑनलाइन मीडिया पर वायरल कर दिया |

बताया जा रहा है कि यह वीडियो भिलाई-3 चौक के पास का है। जहां एक युवक बाइक के सामने टंकी पर युवती को बैठाकर रायपुर की ओर जाता नजर आ रहा है | जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक मेकेनिक है और ग्राहक की बाइक में अपनी गर्लफ्रेंड को घुमा रहा था|

 रायपुर जाते समय किसी ने भिलाई-3 सिरसा गेट चौक के पास इस जोड़े का वीडियो बनाया था और उसे प्रसारित किया। बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। इससे न सिर्फ बाइक सवार युवक और युवती की जान खतरे में थी, बल्कि रोड से गुजर रहे अन्य लोगों को भी खतरा था।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि प्रसारित वीडियो उनके पास भी आया है लेकिन, बाइक का नंबर न मिल पाने के कारण किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पर बाद में वीडियो के आधार पर बाइक या युवक और युवती के बारे में जानकारी मिलने पर उनसे 4000 रूपये का चालान काटा गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut